Category Archives:  Spiritual

भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों को प्राप्त होंगे रोजगार के अवसर साथ ही होगी मनोकामनाएं पूरी, बाकि भी जानें..

Jul 03 2019

Posted By:  AMIT

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 04 जुलाई 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में आपको सकारात्मक परिणाम देंगे | घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है | कार्यक्षमता व कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी | आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है | लेकिन आपके जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा | व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
करियर के प्रति ज्‍यादा गंभीर रहेंगे | परिवार में भावनात्‍मक मजबूती का अहसास होगा | व्‍यापार में महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने से लाभ होगा | नया वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है | आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर आज अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे | प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे | स्वास्थय में थोड़ी गिरावट हो सकती है | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं | आप में से कुछ लोगों का वांछित स्थानांतरण भी हो सकता हैं | यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है | लेकिन कई लोगों को परेशानियाें के बाजवूद परिवार के लिए समय निकाल लेंगे | कामकाज में मन कम लगेगा | जीवनसाथी के साथ अच्‍छा तालमेल रहेगा | समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लेंगे | संतान आपकी आज्ञा में रहेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से आपकी बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालनें का प्रयास करें | आज आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें, बात का बतंगड़ न बनाएं | खान-पान पर भी संयम रखें | बुजुर्गों का प्रेम व आशीर्वाद मिलेगा | लेकिन आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे | आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है | आप जटिल समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे, वित्त मामलों में किए गए प्रयास आपको वांछित परिणाम देंगे | पुराना भुगतान वापस मिल सकता है | पुराने कर्ज समाप्‍त हो सकते हैं | लंबे समय से चली आ रही चिंता से कुछ राहत महसूस कर सकते हैं | अधिकारी कार्य में सहयोग करेंगे | धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
धनप्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे | बच्‍चों के अध्‍ययन संबंधी खर्च की प्रबलता रहेगी | व्‍यापार में परिवर्तन की योजना बनाएंगे | अनावश्‍यक क्रोध से बचें, मित्रों की सलाह महत्‍वपूर्ण रहेगी | नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए | घर अथवा रिश्तेदारी में शादी जैसा उत्सव हो सकता है | स्वास्थय बेहतर रहेगा लेकिन आप भौतिक वस्तुओं पर धन खर्च कर सकतें हैं | 



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज के दिन भाग्य आपके साथ है, आज रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी | काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा | शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को आज थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है | योग व आध्‍यात्‍म जैसी गतिविधियों को समय देंगे | भूमि, भवन संबंधी कार्यों में निवेश सलाह लेकर करें | मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है | बाहर के खानपान से परहेज करें | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
परिवार व समाज के प्रति अपनी जिम्‍मेदारियों को बखूबी निभाएंगा | आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा | आय के नए स्रोत बन सकते हैं, कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी | किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बनेंगे | आज का दिन माताओं को संतान से सुख मिलेगा | यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें | नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों से भरा होगा | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
दफ़्तर में कुछ चीज़े आज आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा | आपको आपके पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा | आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे | भाई-बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस हो सकती है, अत: इससे बचनें का प्रयास करें, आपसी नाराज़गी न बढ़ाएं | वाहन चलाते समय सावधानी रखें | अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है | कॅरियर के प्रति गंभीर रहेंगे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
मित्रों के बीच गलतफहमियां उत्‍पन्‍न हो सकती हैं | परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है | कामकाज में अल्‍प प्रयासों से लाभ मिलेगा | कील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंसल्टेंट और डॉक्टर खुद को बेहतर रूप में स्थापित करेंगे और खुद का नाम भी बनाएंगे | आर्थिक रूप से आज का समय आपके लिए शुभ है | आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे | धर्म, कर्म में रुचि बढ़ेगी, सेहत सामान्‍य बना रहेगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे | पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी हो सकता है | आप संपत्ति निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते हैं | कार्य संबंधी यात्रा आपके लिए लाभकारी होगी | आपका करियर आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय आपको भावुक होने की आवश्कता नही है | जीवनसाथी से अच्‍छा तालमेल बनेगा, सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है | 


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
घर में भौतिक सुख सुविधाओं का सामान खरीद सकते हैं | नए स्रोतों से धन मिल सकता है | नए वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बन सकती है | आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी | पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी हो सकता है | आप संपत्ति निवेश कर सकते है या वाहन खरीद सकते हैं | वहीं प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं | स्वास्थय खुशनुमा बना रहेगा और बच्चों के प्रति आपका प्यार खुलकर बाहर निकलेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर